फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वाटर प्लांट में तकनीकी दिक्कत से ठप रही खून की जांच

Wed, 29 Oct 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी के वाटर प्लांट में बुधवार को तकनीकी दिक्कत आ गई। इससे जांच का काम ठप हो गया। बुधवार को 400 मरीजों के सैंपल लिए गए, लेकिन जांच नहीं हो सकी। इससे ओपीडी में पहुंचे मरीजों को वापस होना पड़ा।
विज्ञापन

खरगूपुर की प्रतिभा अपने बेटे का इलाज कराने आई थीं। चिकित्सक ने जांच लिख दी, जब वह पैथोलॉजी पहुंचीं तो बताया गया कि आज सिर्फ सैंपल लिया जाएगा। मनकापुर के राम कुमार, बालपुर की प्रतिज्ञा, करनैलगंज की सुषमा को भी जांच कराने में परेशानी हुई। हालांकि करीब चार बजे वाटर प्लांट में आई खराबी को दूर कर लिया गया।
इसके बाद मरीजोें के खून की जांच हो सकी। सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि पैथोलॉजी के वाटर प्लांट में तकनीकी दिक्कत आ गई थी। इस वजह से सैंपल की जांच कुछ देर ठप रही। दिक्कत को सही करा दिया गया है।
विज्ञापन



डेंगू के तीन नए मरीज मिले
जिले में डेंगू के तीन मरीज मिले हैं। इसी के साथ मरीजों की संख्या बढ़कर 96 तक पहुंच गई है। बुधवार को दो और मरीजाें की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद संबंधित क्षेत्रों में टीमों को भेजा गया है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसजेडए जैदी ने बताया कि टीमों को लगाया गया है। मरीजों व उनके संपर्क में आने वालों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें