फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 29 शिक्षक-शिक्षिकाओं का एआरपी पद पर चयन

Wed, 29 Oct 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने व शिक्षकों को सहयोग प्रदान करने के लिए द्वितीय चरण में 29 शिक्षक-शिक्षिकाओं का चयन एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के पद पर किया गया है। चयनित शिक्षकों की सूची जारी होने के बाद बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर विकासखंड आवंटन के लिए विकल्प भरा गया है। सत्र के शुरुआत में 19 एआरपी का चयन किया गया था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के अनुमोदन पर बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) चयन की दूसरी सूची जारी की। इसमें अंग्रेजी के पांच, हिंदी के चार, विज्ञान के सात व सामाजिक विज्ञान के तीन व गणित के 10 शिक्षकों सहित कुल 29 लोगों का चयन किया गया।
बीएसए ने बताया कि इन एआरपी का काम शिक्षकों को शिक्षण-संबंधी प्रशिक्षण, नवाचारों का प्रसार व कक्षा-कक्ष में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित कराना रहेगा। चयन प्रक्रिया राज्य परियोजना कार्यालय के अनुसार संपन्न की गई है। एआरपी न केवल विद्यालयों का भ्रमण करेंगे, बल्कि शिक्षण की चुनौतियों को समझते हुए शिक्षकों को समाधान भी प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें