फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 14 बॉडी वॉर्न कैमरे से तय होगी टीम की जवाबदेही

Sat, 11 Apr 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन जोन में विद्युत संयोजनों की जांच अब उच्च तकनीक और पारदर्शी होगी। टीमें बॉडी वॉर्न कैमरे पहनकर जांच करेंगी। इन कैमरों का सीधा एक्सेस मुख्यालय को मिलेगा, जिससे उच्चाधिकारी निगरानी कर सकेंगे।
विज्ञापन



मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि यह व्यवस्था फील्ड टीम की जवाबदेही तय करेगी। विवाद की संभावना कम होगी। बॉडी वॉर्न कैमरे अधिकारी या कर्मचारी के सीने या कंधे पर लगे होते हैं। इनमें उच्च गुणवत्ता वाला कैमरा, माइक्रोफोन और सिम होता है। डाटा सीधे मुख्यालय भेजता है।
देवीपाटन जोन के तीन मंडलों में प्रत्येक विद्युत परीक्षण खंड को दो-दो कैमरे मिले हैं। गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती की पुलिस विजिलेंस को भी दो-दो कैमरे प्राप्त हुए हैं। इस जोन के चारों जिलों में 14 बॉडी वॉर्न कैमरे उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें