फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का मशाल जुलूस

Tue, 17 Mar 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गांधीपार्क से मशाल जुलूस निकालते यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के पदा​धिकारी। संवाद 
विज्ञापन
गोंडा। आरटीई लागू होने से पहले से कार्यरत शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता लागू किए जाने के विरोध में मंगलवार को यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) की गोंडा इकाई ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने गांधी पार्क से अंबेडकर चौराहा तक जुलूस निकालकर सरकार के निर्णय के खिलाफ आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

जुलूस गांधी पार्क से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए अंबेडकर चौराहा पहुंचा, जहां सभा के रूप में कार्यक्रम का समापन हुआ। जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि अनुभव का कोई विकल्प नहीं होता और वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों की योग्यता पर सवाल उठाना उचित नहीं है। जो शिक्षक 10-15 वर्षों से कठिन परिस्थितियों में बेसिक शिक्षा की नींव मजबूत कर रहे हैं, उन्हें अब पात्रता परीक्षा के दायरे में लाना न्यायसंगत नहीं है। जिला संरक्षक हेमंत तिवारी, महामंत्री आत्रेय मिश्र, परसपुर विकास मंच के अरुण सिंह, इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह, डॉ. अजय पाठक, कोषाध्यक्ष चंदन सिंह, जिला उपाध्यक्ष गिरीश पांडेय, सुनील विश्वकर्मा, संयुक्त मंत्री अमित पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाल कृष्ण गुप्ता, मीडिया प्रभारी अरुण मिश्र, संगठन मंत्री बृजभूषण पांडेय, मनोज कुमार सिंह, विनय मिश्रा, प्रवेश तिवारी, जितेंद्र मौर्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें