फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बीएड, बीपीएड व एलएलबी परीक्षा की ड्यूटी से शिक्षकों का इन्कार

Wed, 06 May 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में परीक्षा ड्यूटी को लेकर शिक्षक संघ ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को शिक्षक संघ ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए बीएड, बीपीएड, एलएलबी सहित अन्य बाहरी परीक्षाओं में ड्यूटी न करने की बात कही।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि महाविद्यालय के शिक्षक लगातार विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में सहयोग करते रहे हैं, लेकिन बीते कुछ वर्षों में ऐसे पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं का केंद्र भी कॉलेज को बना दिया जाता है, जिनका संचालन यहां नहीं होता। इससे पढ़ाई प्रभावित होती है।
परीक्षा ड्यूटी के कारण शिक्षक अपने मूल दायित्वों से वंचित हो जाते हैं। इस स्थिति को देखते हुए शिक्षक संघ ने निर्णय लिया है कि ऐसे पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं में ड्यूटी नहीं की जाएगी, जिनका संचालन महाविद्यालय में नहीं होता। संघ के मंत्री डॉ. अवधेश कुमार वर्मा ने भी इस निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि शिक्षण कार्य को प्राथमिकता देना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें