फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ओलंपियन महिला पहलवान पर बृजभूषण का जवाब, बोले- इस टूर्नामेंट से मेरा सीधा कोई लेना-देना नहीं

Wed, 06 May 2026 06:28 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

ओलंपियन महिला पहलवान के बयान पर पूर्व सांसद ने स्पष्ट किया कि गोंडा में होने वाले कुश्ती टूर्नामेंट से उनका कोई सीधा संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि आयोजन भारतीय कुश्ती संघ द्वारा तय किया गया है और इसमें देशभर के खिलाड़ी भाग लेंगे, जबकि उनका योगदान केवल सुझाव तक सीमित रहा।
विज्ञापन
ओलंपियन महिला पहलवान पर बृजभूषण का जवाब - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपियन महिला पहलवान विनेश फोगाट के गोंडा में कुश्ती लड़ने को लेकर दिए गए बयान पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नंदिनी नगर में आयोजित होने वाले सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट से उनका कोई सीधा संबंध नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनका कुश्ती से पुराना जुड़ाव जरूर रहा है, लेकिन वर्तमान आयोजन में उनकी कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस समय उनके पुत्र उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं।

खेलों के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा पहले से उपलब्ध

बृजभूषण शरण सिंह के अनुसार, हाल ही में हरियाणा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भारतीय कुश्ती संघ के पदाधिकारियों से बंद पड़ी ओपन रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिताओं को दोबारा शुरू करने का सुझाव दिया था।  इसके बाद भारतीय कुश्ती संघ ने आयोजन स्थल के रूप में गोंडा के नंदिनी नगर को चुना, क्योंकि यहां खेलों के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा पहले से उपलब्ध है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 10 से 12 मई तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में देशभर के पहलवान हिस्सा लेंगे। अनुमान है कि प्रतियोगिता में 1200 से 1300 खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनमें बड़ी संख्या हरियाणा के खिलाड़ियों की होगी। गौरतलब है कि तीन मई को विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर गोंडा में प्रतियोगिता को लेकर अपनी असहजता जताई थी, जिसके बाद यह मुद्दा चर्चा में आया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें