फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसलिंग में पूरे दिन जुटे रहे शिक्षक

विज्ञापन
गोंडा के बीएसए कार्यालय मेें काउंसिलिंग कराते शिक्षक-शिक्षिकाएं। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग के अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में शिक्षकों के चयन को लेकर मंगलवार को काउंसलिंग कराई गई। बारिश के कारण भी काउंसलिंग प्रभावित हुई और विभाग में स्कूलों को घटाने-बढ़ाने से भी विवाद की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

ज्यादातर विवाद जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों के पद स्थापना को लेकर रही। कटरा बाजार के एक स्कूल को लेकर काफी देर तक बहस होती रही। बाद में बीएसए मनिराम सिंह ने समझाकर काउंसलिंग शुरू कराई।
जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक पद के 12 व सहायक अध्यापक के 90 शिक्षकों ने काउंसलिंग कराई है। इसी तरह प्राइमरी स्कूलों में प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक के लिए करीब 400 शिक्षकों ने काउंसलिंग कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें