अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत माध्यमिक शिक्षकों ने मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विनोदकुमार उर्फ पंडित सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसके मार्फत मांगों का शीघ्र निस्तारण कराए जाने की मांग की है।
मंगलवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विनय कुमार शुक्ल की अगुवाई में शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल आवास विकास कालोनी स्थित राज्यमंत्री विनोदकुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के आवास पर उनसे मिला उन्हें वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों को मानेदय दिलाने, एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पेंशन दिलाने सहित अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा।
साथ ही शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं पूरी की गई तो आगामी नौ अगस्त को मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे। ज्ञापन देने वालों में विनय कुमार शुक्ल, केडी द्विवेदी, मनमोहन सिंह, धर्मवीर सिंह, अब्दुल मुजीब, पवन प्रताप, वंशीधर, केडी शुक्ल, सत्यदेव त्रिपाठी, अवधेश चंद्र बाथम आदि शामिल रहे।