गोंडा। पंडरी कृपाल ब्लॉक में मिशन प्रेरणा ग्रुप पर अश्लील फोटो पोस्ट करने पर शिक्षक को निलंबित कर दिया गाय। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय निगवा बोध के प्रभारी प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार शुक्ल के विरुद्ध खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट मिली।
आरोप है कि शिक्षक ने मिशन प्रेरणा ग्रुप पर अश्लील फोटो पोस्ट की। इसके साथ ही विभागीय निर्देशों की अवहेलना का भी आरोप है ऐसे में शिक्षक अवधेश कुमार शुक्ल को निलंबित कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी बेलसर आनंद प्रकाश सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है।