फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: संशय में शिक्षक, परीक्षा कराएं या अवकाश पर जाएं

Mon, 27 May 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। डॉ. राममनोहर लोहिया
विज्ञापन

अवध विश्वविद्यालय के अधीन अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षक ग्रीष्मकालीन अवकाश पर जाएंगे या फिर स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षा कराएंगे, इसको लेकर संशय बना हुआ है। विश्वविद्यालय स्तर से 23 मई से चार जुलाई के बीच ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया। 31 मई से दो जुलाई के बीच सम-समेस्टर की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।

डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अधीन शहर के एलबीएस समेत अयोध्या के आसपास जिलों में लगभग 21 अनुदानित व 650 से अधिक गैर अनुदानित कॉलेज संचालित हो रहे हैं। विश्वविद्यालय स्तर से गत 23 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया। वहीं आगामी 31 मई से जिले के एलबीएस पीजी कॉलेज समेत अवध विश्वविद्यालयों के अधीन संचालित कॉलेजों में एक दिन में तीन अलग-अलग पालियों में स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमोें के सम-समेस्टर परीक्षा आयोजित की जानी हैं। ग्रीष्मकालीन के दौरान शैक्षणिक व परीक्षा संबंधी कार्यों में संलग्न शिक्षकों को एक दिन के सापेक्ष एक प्रतिकर अवकाश देने का फैसला किया गया है। शिक्षकों का कहना है कि विश्वविद्यालय के आदेश पर प्राचार्य स्तर से मनमानी की जा सकती है। ऐसे में विश्वविद्यालय स्तर पर विरोध किया जा रहा है। शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्रनाथ मिश्र का कहना है कि संगठन के निर्देशानुसार रुख अख्तियार किया जाएगा।
विज्ञापन


एलबीएस पीजी कॉलेज भौतिक विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष व डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री प्रो. जितेंद्र सिंह का कहना है कि शिक्षक संघ पदाधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है। विश्वविद्यालय स्तर पर संगठन विरोध कर रहा है। शिक्षक ग्रीष्मकालीन अवकाश के समय अपने निजी कामों में समय का सदुपयोग करेगा।
अवध विश्वविद्यालय व शिक्षकों के बीच स्पष्ट आदेश न होने के चलते पेच फंस गया है। शिक्षकों को आशंका है कि प्रतिकर अवकाश लेने पर प्राचार्य स्तर से मनमानी होगी। इसके लिए जिले में आदेश निकालकर रद्द किया जा चुका है। शिक्षकों के मुताबिक, उन्हें एक दिन ग्रीष्मकालीन अवकाश के बदले एक दिन यानी तीनों पाली परीक्षा करानी पड़ सकती है। यह शिक्षकों को मंजूर नहीं है।
विज्ञापन

एलबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रवींद्र पांडेय ने बताया कि 31 मई से महाविद्यालय में स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं होंगी। शिक्षक को एक ग्रीष्मकालीन अवकाश के बदले एक प्रतिकर अवकाश देने का फैसला किया गया है। जिले में अभी इसका कोई विरोध नहीं हो रहा है। विश्वविद्यालय स्तर पर शिक्षक विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें