फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 18 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा आज से, तैयारी पूरी

Wed, 01 Jul 2026 09:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) बृहस्पतिवार से जिले के 18 केंद्रों पर शुरू होगी। तीन दिनों तक चलने वाली परीक्षा पांच पालियों में होगी। जिले से 39,702 अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

परीक्षा दो, तीन और चार जुलाई को होगी। दो जुलाई को दोनों पालियों में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) की परीक्षा होगी। तीन जुलाई को पहली पाली में उच्च प्राथमिक तथा दूसरी पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) की परीक्षा कराई जाएगी। चार जुलाई को केवल पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
प्रत्येक केंद्र पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल रहेगा। अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले सघन जांच होगी तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संबंधित अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


इनको बनाया गया परीक्षा केंद्र
-एलबीएस महाविद्यालय मुख्य परिसर, एलबीएस महाविद्यालय विज्ञान परिसर, जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज, एपी इंटर कॉलेज मनकापुर, पीएमश्री जीजीआईसी, महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर, श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, राजेंद्रनाथ लाहिड़ी स्मारक इंटर कॉलेज, सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला, भैया राघवराम पांडेय स्मारक गांधी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कन्हैया लाल इंटर कॉलेज करनैलगंज, भारतीय इंटर कॉलेज कटरा बाजार, कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी, एमडीबी इंटर कॉलेज तरबगंज तथा जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय जेल रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें