फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की जान गई

Wed, 20 Nov 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर/मुजेहना। मनकापुर-रेहरा बाजार मार्ग पर बनकसिया मोड़ के पास सोमवार रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार धानेपुर बाजार निवासी शुभम गुप्ता (24) व रवि पटवा (33) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। रवि को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। परिजनों के मुताबिक, रात करीब 11 बजे दोनों अयोध्या से लौट रहे थे। दतौली चौकी प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें