फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा सहित प्रदेश के 29 जिलों में चलेगा टीबी रोगी खोज अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
1गोंडा। कोविड-19 के दौरान टीबी मरीजों की खोज और पहचान के लिए चलाये जा रहे अभियान पर भी खासा असर पड़ा था। लेकिन अब इसकी भरपाई करने के लिए आगामी एक नवम्बर से प्रदेश के 29 जिलों में एक बार फिर सघन टीबी रोगी खोज (एक्टिव केस फाइंडिंग) अभियान शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री एक नवम्बर को लखनऊ से इस अभियान का शुभारम्भ करेंगे। दस दिन तक चलने वाले इस अभियान में मंडल के तीन जिलों समेत प्रदेश के 29 जिले शामिल होंगे। इस दौरान घर-घर जाकर टीम लोगों की स्क्रीनिंग करेगी और जिनमें लक्षण नजर आयेंगे उनके बलगम की जांच करायी जाएगी।
विज्ञापन

इन जिलों में चलेगा अभियान
राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 29 जनपदों अभियान चलेगा। इनमें अम्बेडकरनगर, अमेठी, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, चित्रकूट, अयोध्या, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, जालौन, जौनपुर, कुशीनगर, महराजगंज, महोबा, मऊ, पीलीभीत, संत रविदास नगर, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, संत कबीर नगर एवं लखनऊ में एक नवंबर से 11 नवम्बर के बीच दस दिवसीय अभियान चलाया जाएगा।
निक्षय पोषण योजना बनी मददगार
टीबी मरीजों को इलाज के दौरान पोषण के लिए 500 रूपये प्रतिमाह दिए जाने के लिए अप्रैल 2018 में लायी गयी निक्षय पोषण योजना बड़ी मददगार साबित हुई है। योजना के तहत प्रदेश में अब तक 162 करोड़ रुपये की धनराशि क्षय रोगियों को प्रदान की जा चुकी है। यह भुगतान सीधे बैंक खाते में किया जाता है । जिन क्षय रोगियों का बैंक खाता नहीं है, उनका खाता इंडियन पोस्टल पेमेंट्स बैंक द्वारा मरीजों के घर जाकर खोला जा रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मलिक आलमगीर ने बताया कि क्षय रोगियों का पूरे लाकडाउन में ख्याल रखा गया है। अब फिर से सर्वे कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें