फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-एक करोड़ के टैक्सी स्टैंड, सुविधाएं नदारद

विज्ञापन
फोटो-8-गोंडा के बड़गांव पुलिस चौकी के पास एचडीएफसी बैंक के सामने सड़क पर खड़े वाहन। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। नगर पालिका परिषद हर साल निविदा आमंत्रित करके टैक्सी स्टैंड का ठेका उठाती है। मसलन साल में एक टैक्सी व टेंपो स्टैंड के ठेके से नगर पालिका परिषद को करीब एक करोड़ रुपये का मुनाफा होता है। मगर टैक्सी स्टैंड पर यात्रियों के लिए सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। यहां न पेयजल की व्यवस्था है और न ही यात्रियों के बैठने के लिए बेंच हैं। शौचालय न होने से सबसे अधिक परेशानी महिला यात्रियों को होती है, जबकि टैक्सी चालकों से ठेकेदार वसूली पूरी करते हैं। टैक्सी स्टैंड पर सुविधाएं न होने से गर्मी में यात्रियों को टैक्सी का इंतजार करते समय परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ने टैक्सी स्टैंड के लिए निविदा आमंत्रित करके स्टैंड का ठेका तो दे दिया। मगर नगर पालिका क्षेत्र में जमीन मुहैया नहीं कराई। नगर पालिका के दो टैक्सी स्टैंड रेलवे ओवरब्रिज व आनंदपुर आश्रम के पास हैं। जबकि चार अन्य टैक्सी स्टैंड लखनऊ रोड पुराना निर्वाचन कार्यालय, उतरौला रोड परसादी तालाब के पास, तरबगंज रोड झंझरी ब्लॉक के पास व फैजाबाद रोड मुन्नन खां तिराहा के पास नगर पालिका क्षेत्र से बाहर हैं।
फैक्ट फाइल
टैक्सी/जीप 100 रुपये
मिनी बस 130 रुपये
बड़ी बस 150 रुपये
थ्री व्हीलर -60 रुपये
ई-रिक्शा 20 रुपये
2016 में तत्कालीन डीएम-एसपी ने किए थे आदेश
वर्ष 2016 में टैक्सी चालक शहर में घूम-घूमकर सवारियां भरते थे। इससे पूरे शहर के सभी मार्गों पर जाम लगता था। हालात ये थे कि तब का इन्कैन चौराहा अब गुरुनानक से लेकर महिला अस्पताल तक निकलना मुश्किल हो जाता था। ऐसे में शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए तत्कालीन डीएम अजय कुमार उपाध्याय व एसपी अधीक्षक राजेश पांडेय ने शहर में टैक्सी के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। तत्कालीन डीएम व एसपी ने सभी मार्गों पर टैक्सी स्टैंड चिह्नित कर दिए थे। डीएम व एसपी के आदेश पर बहराइच रोड पर कुष्ठसेवा आश्रम के पास, लखनऊ रोड पर पुुराना निर्वाचन कार्यालय, उतरौला रोड पर परसादी तालाब के पास, तरबगंज रोड पर झंझरी ब्लॉक के पास, बलरामपुर रोड पर ओवरब्रिज चढ़ाव पर व फैजाबाद रोड पर मुन्नन खां तिराहे के पास टैक्सी स्टैंड बनाया गया था। मगर डीएम-एसपी के तबादले के बाद स्थिति पहले जैसी हो गई। (संवाद)
विज्ञापन

रिकार्ड में ये हैं टैक्सी स्टैंड
- बहराइच रोड पर आनंदपुर आश्रम
-लखनऊ रोड पर पुराना निर्वाचन कार्यालय
-उतरौला रोड पर मनकापुर बस स्टॉप
-तरबगंज रोड पर फुरकानिया मस्जिद
-बलरामपुर रोड पर ओवरब्रिज के पास
-फैजाबाद रोड पर मुन्नन खां तिराहा
हकीकत में ये हैं टैक्सी स्टैंड
-बहराइच रोड पर कुष्ठसेवा आश्रम के पास
-लखनऊ रोड पर पुुराना निर्वाचन कार्यालय
-उतरौला रोड पर परसादी तालाब के पास
-तरबगंज रोड पर झंझरी ब्लॉक के पास
-बलरामपुर रोड पर ओवरब्रिज चढ़ाव पर
-फैजाबाद रोड पर सद्भावना पुलिस चौकी के पास
टैक्सी स्टैंड नगर पालिका क्षेत्रों में ही चिह्नित किए गये थे। सभी टैक्सी स्टैंड पर टिनशेड लगवाए गये थे। मगर लोगों ने उजाड़ दिए। जिला प्रशासन ने जाम की समस्या के कारण शहर में टैक्सी के प्रवेश पर रोक लगा दी। जिसके कारण टैक्सी शहर के सभी मार्गों पर नपाप क्षेत्र से बाहर खड़ी होती हैं। चिह्नित स्टैंड पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगी है तो वहां यात्री सुविधा का कोई मतलब नहीं रह गया है। उज्मा राशिद, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें