फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों को फूल भेंट कर पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोंडा ने दीप प्रज्ज्वलित कर सड़क सुरक्षा यातायात माह का शुभारंभ किया। चौराहों पर आने जाने वाले व्यक्तियों को सप्रेम फूल भेंट कर यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया।
विज्ञापन

रविवार को को पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने गुरुनानक पुलिस चौकी पर दीप प्रज्ज्वलित कर सड़क सुरक्षा यातायात माह नवंबर 2020 का शुभारंभ किया। इस अभियान में विभिन्न स्कूलों से आए छात्र छात्राओं ने चौराहे पर आने जाने वाले व्यक्तियों को सप्रेम फूल भेंट कर बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक व पीछे बैठने वाला व्यक्ति हेलमेट अवश्य पहनें। दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
निर्धारित गति सीमा का पालन करे। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य बांधें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। वाहन के सभी कागजात साथ लेकर चलें। साथ ही साथ पंफलेट वितरण कर यातायात व सड़क सुरक्षा से संबंधित जरूरी बातों को भी बताया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार सहित विभिन्न स्कूलों से आए छात्र छात्राएं व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें