फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आईजीआरएस रैंकिंग में तरबगंज व सदर तहसील प्रदेश में अव्वल

Thu, 09 Jan 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आईजीआरएस से जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर दिसंबर 2024 की रैंकिंग जारी की गई है। इसमें जिले को 22वीं रैंक मिली है। वहीं, तरबगंज व सदर तहसील ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

तरबगंज एसडीएम विशाल कुमार और सदर एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने योजनाबद्ध तरीके से जनशिकायतों का निस्तारण कराया। आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के त्वरित समाधान की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया। वहीं, डीएम नेहा शर्मा ने जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ ही निगरानी पर विशेष फोकस किया। अलग से माॅनीटरिंग की। जिले में 92.31 प्रतिशत शिकायतों का समाधान किया गया है। जिलाधिकारी ने इसे संतोषजनक मानते हुए अन्य तहसीलों के प्रदर्शन को सुधारने की आवश्यकता पर बल दिया।
डीएम नेहा शर्मा ने कहा, तरबगंज और सदर तहसील का प्रदर्शन न केवल जिले की अन्य तहसीलों के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण भी है कि समर्पण और सटीक क्रियान्वयन से सरकारी प्रणाली को प्रभावी बनाया जा सकता है। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि जनशिकायतों का निस्तारण न केवल तेजी से हो, बल्कि गुणवत्ता को भी प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें