फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सुर संग्राम में खिलीं प्रतिभाएं, 27 कलाकार फाइनल में

Sun, 05 Jan 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। नंदिनीनगर महाविद्यालय में मशहूर पखावज वादक पागल दास की स्मृति में आयोजित चार दिवसीय सुर संग्राम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में रविवार को फिल्मी तथा गैर फिल्मी गीतों पर लोग खूब झूमे। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

ग्रैंड फिनाले चैंपियनशिप के फाइनल राउंड में जगह बनाने के लिए युवाओं बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फिल्मी तथा गैर फिल्मी गीतों के 27 कलाकारों ने चैंपियनशिप के फाइनल राउंड में जगह बनाई। सोमवार को सुर संग्राम का फाइनल मुकाबला होगा। जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह निर्णायक की मुख्य भूमिका में मौजूद रहेंगे।
फाइनल मुकाबले के लिए फिल्मी गीतों के सीनियर वर्ग में अंजली गुप्ता, शिवांश मिश्रा, निहारिका गुप्ता, आयुषी चौधरी, अपूर्वा सोनी, अंशुमान मौर्य, अंशिका सिंह, जगजीत मौर्य व विष्णु मौर्य ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग के नॉन फिल्मी गीतों में उमाशंकर मौर्य, सुमित त्रिपाठी, शगुन श्रीवास्तव, राजकुमार दास, वरुण बहार, रोली वर्मा, सुधांशु दूबे, मुकेश प्रेमी तथा स्वास्तिक श्रीवास्तव सफल रहे।
विज्ञापन

फिल्मी गीतों के जूनियर वर्ग में राजविका रणवीर, शाश्वत विसेन, अगस्त्य सिंह, आयुष मिश्र, शौर्य मिश्र, आद्या त्रिवेदी तथा जूनियर वर्ग के नॉन फिल्मी गीतों में श्रेष्ठा मिश्रा तथा तेजस्विनी पांडेय का चयन फाइनल मुकाबले के लिए हुआ। निर्णायक मंडल में डाॅ. अनुराग घोलिया लखनऊ, इसरार भट्ट मुंबई, शैलेंद्र निगम, मुकेश सिंह मधुर, शफीक अहमद व मुन्ना सहारा रहे। इस मौके पर सांसद करण भूषण सिंह, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें