फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिम्मत और हौसलों की मिशाल हैं स्वास्थ्यकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना महामारी में खुद पर खतरे और परिवार की परवाह किए बगैर स्वास्थ्य कर्मी हिम्मत और हौसले के साथ कोरोना पीड़ितों के इलाज में जुटे हुए हैं। परिवार से दूरी बनाकर लोगों की सेवा में जुटे इन कोरोना योद्धाओं की अमर उजाला फाउंडेशन ने सराहना की है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के स्टाफ नर्स मनोज पांडे पूरी जिम्मेदारी से ड्यूटी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना से निजात के लिए जरूरी है कि लोग संयम से काम लें। डाक्टर की सलाह पर दवा लें और निर्भीकता से सामना करें।
स्वीपर दुर्गा प्रसाद वर्मा भी पूरी शिद्दत से जिम्मेदारी निभा रहे हैं। स्टाफ नर्स मश्कूर भी जुटे हैं और कहते हैं इस वक्त लोगों को साहस से काम लेने की जरूरत है। एनआईसीयू वार्ड के अखिलेश गोस्वामी कहते हैं कोरोना से मिलकर लड़ना होगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की रिपोर्ट पर नजर रखना और उन्हें समय से इलाज की व्यवस्था करना अहम कार्य है। मेल सर्जिकल वार्ड में कार्यरत रूपा व पूनम पूरी जिम्मेदारी से काम कर रही हैं। उनका कहना है कि मरीजों की सेवा ही उनका धर्म है।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के कर्मियों की जिम्मेदारी भी इस समय काफी अहम हैं। यहां पर कार्य कर रहीं बीना कहती हैं कि मरीजों को सही परामर्श और समय से इलाज की सुविधा जरूरी है। हर मरीज का ध्यान रखने की जिम्मेदारी है। वार्ड के मनोज व अरुण भी मुस्तैदी से जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें