फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास के आदर्शों से लें प्रेरणा

Mon, 22 Feb 2016 11:51 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
संत रविवाद के विचार आज भी प्रासंगिक है। संत रविदास ने समाज से ऊंच-नीच व छुआ-छूत को दूर करने का काम जीवनपर्यंत किया। संत रविदास के विचारों को आत्मसात कर समाज को एकता व समानता के सूत्र में बांधा जा सकता है।
विज्ञापन


सोमवार को यह विचार संत रविदास की जयंती पर निकली शोभायात्रा के दौरान पूर्व विधायक राम सागर अकेला, सुरेन्द्र गौतम  तथा विहिप जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्र ने व्यक्त किए।

रविदास मंदिर से निकली शोभायात्रा नगर के परंपरागत मार्गों से होते हुए बड़ी इमली के पास समाप्त हुई। शोभायात्रा में संत रविदास के अलावा विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन


शोभायात्रा में सैंकड़ों श्रद्धालु भक्ति धुनों पर झूम रहे थे। इस दौरान बनारसीलाल, आशीष, ननकने, रमेश कुमार गौतम, जगमोहन, बजरंगी, सुनील, कमलेश व संतोष गौतम समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें