फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वापस लें पीओके, हम हैं सरकार के साथ : शिवपाल

Sun, 04 May 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (गोंडा)। पीओके अब हमारा होना चाहिए। यह सही समय है। अब सरकार पीओके को तुरंत वापस ले। ये बात रविवार को वजीरगंज के मोहनपुर खुर्दहा में पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह के आवास पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कही।
विज्ञापन

शिवपाल ने कहा, प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर फेल है। सरकार सिर्फ हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर रही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधर्म निभाने में असफल रहे। मणिपुर में दो साल से आग लगी है, लेकिन प्रधानमंत्री वहां नहीं गए। शिवपाल ने कहा, करणी सेना के लोग आतंकवादियों से कम नहीं हैं। करणी सेना को भाजपा सपोर्ट कर रही है।
शिवपाल ने कहा, पहलगाम में सरकार बड़ी सुरक्षा की बात करती थी, लेकिन आतंकवादी घुस कैसे आए सवाल इस बात का है। कहा कि हम सरकार के साथ हैं। भारत को अब पीओके वापस ले लेना चाहिए। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव, सांसद अवधेश प्रसाद, जेपी सिंह, राकेश वर्मा, अरशद हुसैन, बैजनाथ दुबे, सूरज सिंह, मसूद आलम खान, धीरू सिंह, अतुल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें