फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महिला व युवक ने फंदे से लटककर जान दी

Sun, 04 May 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक/मोतीगंज (गोंडा)। घरेलू कलह से परेशान होकर खरगूपुर के महादेवा कला में पूजा गुप्ता (25) और मोतीगंज के मछली गांव में कृष्ण कुमार (32) ने फंदे से लटककर जान दे दी। दोनों मामलों में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खरगूपुर के महादेवा कला निवासी पूजा शनिवार को कमरे में और पति पाटनदीन छत पर सो रहे थे। रविवार सुबह पूजा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि पूजा की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। पांच माह की बेटी है। करीब एक सप्ताह पहले पूजा के पति पाटनदीन दिल्ली से लौटे थे। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद होने की बात सामने आई है।
मछली गांव निवासी कृष्ण कुमार (32) ने रविवार सुबह कलह से परेशान होकर फंदे से लटककर जान दे दी। पत्नी मीना दोनों बेटों के साथ पांच माह से मायके में रह रही हैं। इंस्पेक्टर अनीता यादव ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

मोतीगंज (गोंडा)। कस्टुआ गांव निवासी राजरानी सोनकर (45) शनिवार देर शाम घर में फंदे से लटक गईं। परिजनों ने तुरंत उन्हें फंदे से उतारकर काजीदेवर सीएचसी पहुंचाया। मोतीगंज इंस्पेक्टर अनीता यादव ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें