फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मंडल के 12 अवर अभियंताओं पर कार्रवाई की तलवार

Mon, 12 Jan 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन जोन में बिजली बिल राहत योजना में भी फिसड़्डी रहे पावर कार्पोरेशन के 12 अवर अभियंताओं पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की समीक्षा में पहले व दूसरे चरण में अब तक फिसड्डी रहे अवर अभियंताओं को नोटिस जारी किया गया। 15 दिन के भीतर संतोषजनक जवाब न देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि मध्यांचल स्तर से पहले चरण के बिजली बिल राहत योजना की समीक्षा की गई। जोन के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती जिले के 12 अवर अभियंताओं योजना के प्रचार-प्रसार के साथ ही उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिलाने में काफी पीछे रहे हैं। जोन में 21 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने पहले चरण में योजना का लाभ लिया। इनकी प्रगति पांच से 10 प्रतिशत पर ही अटकी रही है।
बार-बार निर्देशों के बावजूद भी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में दिलचस्पी नहीं दिखाई। सबसे खराब प्रगति वाले सात अवर अभियंताओं को नियम 10 के तहत कार्रवाई से पहले स्पष्टीकरण तलब किया गया है, जबकि पांच अवर अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। अधिकारियों का कहना है कि योजना के दूसरे चरण में 100 प्रतिशत सरचार्ज व 20 प्रतिशत मूल बिल में छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

इन अभियंताओं को जारी किया नोटिस
अधिकारियों ने बताया कि भंभुआ के अवर अभियंता अरविंद कुमार सिंह, मनकापुर के शत्रुघन, दुबहा बाजार के आदर्श कुमार, कटरा श्रावस्ती के विकास चंद्र, जेल रोड के मो. तबरेज, रेहरा बलरामपुर के दीपक कुमार तिवारी, नानपारा बहराइच बेहड़ा के बृजेश कुमार, बहराइच तेजवापुर के सुनील कुमार वर्मा, घंटाघर बहराइच के राम अचल, बलरामपुर पचपेड़वा के राम नरेश, आवास विकास गोंडा के संदीप यादव, बलरामपुर स्टीम पावर हाउस के नेम कुमार को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें