गाेंडा। मिशन शक्ति अभियान की आईजी अमित पाठक ने थानावार समीक्षा शुरू की है। सोमवार को थाना नवाबगंज की समीक्षा के दौरान खामियां मिलने पर आईजी ने नाराजगी जताते हुए कार्यों में सुधार के कड़े निर्देश दिए। समीक्षा में आईजी ने पाया कि थाना नवाबगंज की टीम ने अभियान के तहत अब तक की गई कार्रवाई और सूचनाओं का अंकन मानक के अनुसार नहीं है। काउंसिलिंग प्रक्रिया, निरोधात्मक कार्रवाई, निस्तारित प्रकरणों का फीडबैक और जनसुनवाई गुणवत्तापूर्ण तरीके से नहीं की गई। इस पर नाराजगी जताते हुए आईजी ने एसओपी के अनुसार काम करने और गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। (संवाद)