फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 94 हजार परीक्षार्थियों का डिजिटल गुरु बनेगा ‘स्वयं पोर्टल’

Fri, 07 Nov 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा की तिथियां घोषित होने के बाद विद्यार्थियों ने तैयारी तेज कर दी है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने विद्यार्थियों को डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के लिए ‘स्वयं पोर्टल’ की शुरुआत की है। यह प्लेटफार्म 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है, जहां वे पूरी तरह निशुल्क ऑनलाइन कोर्स, रिवीजन लेक्चर और प्रश्नपत्रों का अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 94,662 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ है। इनके लिए स्वयं पोर्टल काफी लाभकारी साबित होगा। पोर्टल पर विद्यार्थियों को विषयवार वीडियो लेक्चर, नोट्स, क्विज व मॉडल प्रश्नपत्र की सुविधा दी गई है। स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क है। विद्यार्थी अपने मोबाइल या कंप्यूटर से वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद वे अपनी कक्षा और विषय का चयन कर अध्ययन सामग्री का लाभ उठा सकते हैं।
श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे काॅलोनी के प्रधानाचार्य राजेश द्विवेदी ने बताया कि एनसीईआरटी का यह कदम छात्रों को आत्मनिर्भर बनाएगा व कोचिंग पर निर्भरता को काफी हद तक कम करेगा। डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के इस नए मॉडल को शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तनकारी पहल माना जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे करें पंजीकरण
- मोबाइल या कंप्यूटर से www.swayam.gov.in वेबसाइट खोलें।
- “Sign up/Register” पर क्लिक करें।
- नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी से वेरिफाई करें।
-. कक्षा व विषय चुनें और कोर्स शुरू करें।
‘स्वयं पोर्टल’ पर मिलेंगी ये सुविधाएं
-विषयवार वीडियो लेक्चर
-अध्ययन नोट्स व पीडीएफ सामग्री
-ऑनलाइन क्विज और टेस्ट सीरीज
- बीते कई वर्षों का मॉडल प्रश्नपत्र
-एनसीईआरटी विशेषज्ञों की ओर से तैयार रिवीजन कोर्स
परीक्षार्थियों को मिलेगी सहूलियत
- एनसीईआरटी की ओर से शुरू किया गया यह पोर्टल परीक्षार्थियों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा। सभी छात्र-छात्राएं अभी से बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।
विज्ञापन

— डॉ. रामचंद्र, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें