फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बाद दोबारा कराया गया सुशील का पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कौड़िया थाना क्षेत्र के बनकटी गांव में मंगलवार सुबह पेड़ पर फंदे से लटके मिले सुशील कुमार तिवारी का बुधवार को पुलिस ने तीन डॉक्टरों के पैनल से दोबारा पोस्टमार्टम कराया। हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। वहीं, मामले में कौड़िया थाने में युवती समेत लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कौड़िया थाना क्षेत्र के बनकटी गांव निवासी शेषधर उर्फ प्रहलाद तिवारी का बेटा सुशील कुमार तिवारी (19) सोमवार सुबह एक युवती की कॉल आने के बाद बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में उसका शव आम के पेड़ से लटका मिला था।
सुशील की बाइक व मोबाइल फोन युवती के पास मिला था। सुशील के परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत होने का पता चलने पर आक्रोशित परिवारीजनों व ग्रामीणों ने आर्यनगर-करनैलगंज मार्ग पर सुशील का शव रख जाम लगाकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धांधली का आरोप लगाकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने डॉक्टरों के पैनल का गठन करके वीडियोग्राफी कराते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सीओ करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय के आश्वासन पर परिवारीजन शांत हुए थे।
मामले में सुशील के पिता शेषधर उर्फ प्रहलाद तिवारी की तहरीर पर थाना कौड़िया में हरखापुर गांव निवासी श्रीराम कौशिक, उनकी पत्नी, पुत्र अंकित, पुत्री व एक अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कौड़िया थानाध्यक्ष मदनलाल गौतम ने बताया कि बुधवार को सुशील की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर पूरे मामले की जानकारी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट डॉ. उज्ज्वल कुुमार ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश जारी किया। इसके बाद डॉ. रामलखन, डॉ. कुलदीप व डॉ. आफताब आलम के पैनल ने सुशील का दोबारा पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें