तरबगंज (गोंडा)। तरबगंज तहसील के 66 गांव में 25 नवंबर से ड्रोन सर्वे के जरिए जमीनों कि घरौनी तैयार की जाएगी। आने वाले समय में मालिकाना हक स्पष्ट होने से जमीनी विवादों में कमी आएगी।
यह जानकारी देते हुए एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि देवीनगर, जटमलपुर, सरायखत्री, हनुमाननगर, टिकरी, मोहनपुर, मधवापुर, गौरिया, लक्ष्मणपुर, पर्वती समेत 66 गांवों में अभियान शुरू किया जा रहा है। इन गांवों में पुरातत्व विभाग की सर्वे टीम के साथ राजस्व निरीक्षक और लेखपाल भी लगाए गए हैं जो ड्रोन द्वारा किए गए सर्वे का विश्लेषण कर मालिकाना हक तय करेंगे।