फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: टेढ़ी नदी में उफान, पुल से भारी वाहनों के गुजरने पर रोक

Sun, 27 Sep 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा-कटरा मार्ग पर चंदवतपुर में टेढ़ी नदी के पुल पर पानी आने के बाद खतरे के बीच आवागमन करते लो
विज्ञापन
गोंडा। चार दिन से हो रही बारिश से टेढ़ी नदी उफान पर है। गोंडा-कटरा मार्ग स्थित चंदवतपुर घाट पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। ऐसे में पुल से भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। इस मार्ग से कटरा बाजार होते हुए बहराइच और करनैलगंज जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि स्थिति को देखते हुए पुल से भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन

बिसुही नदी के पुल के तीन फीट ऊपर पहुंचा पानी

रुपईडीह। बिसुही नदी में उफान से पुल के दो से तीन फीट ऊपर पानी बह रहा है। इससे मंगलनगर, वीरपुरभोज समेत बहराइच के कई गांवों का आवागमन प्रभावित है। पुल के दोनों ओर की रेलिंग वर्षों से टूटी होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। डॉ. ओपी मिश्र ने बताया कि पुल का निर्माण वर्ष 1992 में हुआ था। 34 वर्ष बाद भी इसकी मरम्मत नहीं हुई। पड़री सविता मार्ग पर बिसुही नदी के पुल से करीब तीन फीट ऊपर तक पानी पहुंच गया है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कई बार प्रशासन को पत्र दिया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। (संवाद)

गोंडा-कटरा मार्ग पर चंदवतपुर में टेढ़ी नदी के पुल पर पानी आने के बाद खतरे के बीच आवागमन करते लो

गोंडा-कटरा मार्ग पर चंदवतपुर में टेढ़ी नदी के पुल पर पानी आने के बाद खतरे के बीच आवागमन करते लो

गोंडा-कटरा मार्ग पर चंदवतपुर में टेढ़ी नदी के पुल पर पानी आने के बाद खतरे के बीच आवागमन करते लो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें