गोंडा। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को अपने पैतृक आवास विश्नोहरपुर में अयोध्या विवाद मामले में आए निर्णय का स्वागत किया और सर्वमान्य बताया। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला है।
विज्ञापन
गंगा जमुनी तहजीब बनाए रखने वाला है। इसके लिए सर्वोच्च न्यायालय को साधुवाद। सांसद व उनके समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर निर्णय का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अपनी पोती के हाथ से मिठाई खाई और लोगों को सौहार्द कायम रखने तथा प्रशासन के प्रयास की सराहना की।