फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सीएचसी में ही निवास करें अधीक्षक व चिकित्सक

Mon, 24 Mar 2025 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा, सभी सीएचसी अधीक्षक व चिकित्सक सीएचसी में ही निवास करें। ताकि मरीजों को 24 घंटे इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा, आयुष्मान भारत योजना के मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर भर्ती कराकर उपचार कराएं। संस्थागत प्रसव बढ़ाने व टीकाकरण की प्रगति में सुधार कर ई-कवच एप पर फीडिंग कराएं। अप्रैल में चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। इस दौरान मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, कम्युनिटी प्रोसेस, टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, डॉ. अनिल तिवारी, डॉ. देवेंद्र सिंह, एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा, डॉ. सीके वर्मा, डॉ.आरपी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें