फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सन्नी ने जिले का नाम रोशन किया

Fri, 29 Apr 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
प्रमाण पत्र लेता छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय बलरामपुर के छात्र सन्नी सिंह ने प्रथम पुरस्कार हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य सहित सभी शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारी व विद्यार्थियों ने सन्नी को बधाई दी है।
विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार की ओर से तेल एवं गैस संरक्षण पखवारा के तहत सितंबर 2015 में देश के सभी जवाहर नवोदय विद्यालयों में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

इस प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों का चयन विद्यालय स्तर से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागियों के चयन में जवाहर नवोदय विद्यालय बलरामपुर के छात्र सन्नी सिंह को प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने पर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से सन्नी को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें