फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित होंगे सुनीत मित्र

Mon, 31 Aug 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सुनीत मित्र पांडेय।
विज्ञापन
गोंडा। बाढ़ प्रभावित और पिछड़े क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोकुला की तस्वीर बदलने वाले प्रधानाध्यापक सुनीत मित्र पांडेय का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए हुआ है। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर लखनऊ में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार के तहत उन्हें 20 हजार रुपये की नकद धनराशि, प्रशस्ति पत्र और दो वर्ष का सेवा विस्तार मिलेगा।
विज्ञापन

नवाबगंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोकुला में वर्ष 2013 में प्रधानाध्यापक का पद संभालने के समय करीब 150 बच्चे पंजीकृत थे। बेहतर शैक्षणिक माहौल, आधुनिक संसाधनों और लगातार प्रयासों के चलते छात्र संख्या बढ़ती गई। पहले 252, फिर 300 और अब विद्यालय में करीब 400 बच्चे पढ़ रहे हैं।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में तमाम चुनौतियों के बावजूद सुनीत मित्र ने विद्यालय को बच्चों के लिए बेहतर और आकर्षक बनाने पर जोर दिया। निजी विद्यालयों की तर्ज पर आधुनिक संसाधन जुटाए और पढ़ाई को रुचिकर बनाने के प्रयास किए गए। विद्यालय के बच्चे जिला और मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में कई बार बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। यहां से पढ़े कई विद्यार्थी आज विभिन्न सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

सुनीत मित्र पांडेय के पांच शोधपत्र भी प्रकाशित हो चुके हैं। विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए प्रयासों को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए उनके चयन का प्रमुख आधार माना जा रहा है।

पहले भी मिल चुके हैं कई सम्मान
सुनीत मित्र पांडेय को इससे पहले जिलाधिकारी की ओर से उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, समाज कल्याण मंत्री की ओर से सम्मान पत्र और पर्यावरण गौरव सम्मान मिल चुका है। सरस्वती कॉलेज, डासना गाजियाबाद में आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार में उन्हें प्रथम पुरस्कार मिला था। इसके अलावा केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, सारनाथ वाराणसी में भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें