गोंडा। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के दौरान कथित शुद्धिकरण की घटना और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने सत्याग्रह किया। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से शाम चार बजे कांग्रेस भवन परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया गया। शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में हुए सत्याग्रह में कांग्रेसियों ने एफआईआर वापस लेने की मांग की। मीडिया प्रभारी शिवकुमार दूबे ने कहा कि कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। सत्याग्रह में डॉ. अब्दुल मुजीब, जलील खान, सुकई भारती, अनीश नाना, खगेश चतुर्वेदी, मोहम्मद सलीम कुरैशी, जाकिर अली, रिजवान, अहमद फारूकी आदि मौजूद रहे। (संवाद)