फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार

Sun, 04 Jan 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के सुभाषनगर मोहल्ला ​स्थित घर में अलाव तापते लोग। - संवाद 
विज्ञापन
गोंडा। सर्दी के इस मौसम में रविवार अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। लोग पूरे दिन ठिठुरते रहे। गलन की वजह से हाथ-पैर सुन्न रहे। दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन बादलों ने सूर्य की किरणों को ढंक दिया।
विज्ञापन

बर्फीली हवा चलने से धूप बेअसर रही। लोग कंपकंपाते हुए आवागमन करते दिखाई दिए। न्यूनतम तापमान सात और अधिकतम 17 डिग्री रहा। इस सीजन में तीन-चार दिन से न्यूनतम तापमान आठ से नाै डिग्री ही पहुंचा था।

कड़ाके की ठंड और पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से धूप बेअसर हो गई है। रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते दृश्यता कम रही। दोपहर तक कई बार आसमान से सूरज झांकता रहा। कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन शीतलहर के चलते कोई राहत नहीं मिली। जैकेट आदि ऊनी कपड़े पहनने के बावजूद लोगों को ठंड का अहसास हुआ।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिले में दो दिन तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में बिना जरूरी काम के लोगों को घर से निकलने से बचना चाहिए। कोहरे संग पछुआ हवा के कारण तापमान में लगातार गिरावट हो रही है।

शहर के बस स्टेशन, गुरुनानक चौराहा, एलबीएस चौराहा, आंबेडकर चौराहा, अग्रसेन चौराहा, झूलेलाल चौराहा समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नगर पालिका की ओर से अलाव की व्यवस्था की गई है। लोगों की शिकायत है कि अलाव के लिए नगर पालिका की ओर से जो लकड़ी भेजी जा रही है वह गीली रहती है। जिससे अलाव ठीक से जल नहीं पा रहे हैं। सिर्फ धुआं निकलता रहता है। जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि कड़ाके की सर्दी के मद्देनजर जिलेभर में रैन बसेरा व अलाव के इंतजाम कराए गए हैं।


ट्रेनें लेट होने से बढ़ी परेशानी
रविवार को मोरध्वज एक्सप्रेस ट्रेन डेढ़ घंटे देरी से गोंडा स्टेशन पहुंची। इसी तरह जनसाधारण एक्सप्रेस पौने दो घंटे, गोरखपुर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, वैशाली एक्सप्रेस आधे घंटे देरी से आई। बहराइच इंटरसिटी ट्रेन रविवार को निरस्त रहने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें