प्रतियोगिता प्रतिभागियों की योग्यता का आंकलन करती हैं। प्रतियोगिता से छात्र-छात्राओं को सफलता हासिल करने की प्रेरणा मिलती है। उनका उत्साह बढ़ता है। छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
ये बातें मार्डन गर्ल्स इंटर कॉलेज में सोमवार को युवा भूषण प्रतियागिता के पुरस्कार वितरण के दौरान मुख्य अतिथि एवं नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल ने कहीं।
उन्होंने प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र दिए। युवा भूषण प्रतियोगिता में स्व. रामतीरथ चौधरी इंटर कॉलेज उतरौला के छात्र रवि प्रताप शर्मा को प्रथम, एमएलके महाविद्यालय बलरामपुर के मोहम्मद शादाब को द्वितीय पुरस्कार एवं शिवांगी गिरि को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
सांत्वना पुरस्कार के रुप में 21 अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रमाण पत्र दिए गए। प्रतियोगिता में सफल प्रथम तीन प्रतिभागियों को 12 जनवरी को मुम्बई के भाईदास ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि समर जावेद, मार्डन गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या गीता त्रिपाठी, आरके गुप्ता, जियाउल हशमत, पारिजात समेत कई लोग मौजूद रहे।