फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर कैंप : कैरम व शतरंज खेलना सिखाया

Sat, 24 May 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
परसपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर में समरकैंप में खेलते बच्चे। स्रोत: विद्यालय
विज्ञापन
पसका/धानेपुर (गोंडा)। समर कैंप के दौरान परिषदीय स्कूलों के बच्चों को कैरम और शतरंज खेलना सिखाया गया। साथ ही संगीत व स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर में समर कैंप में शिक्षामित्र राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने बच्चों को कैरम और चेस खेलने के बारे में जानकारी दी। भारत के नक्शे में कौन सा राज्य कहां है, इस बारे में भी जानकारी दी। साथ ही छोटे-छोटे प्लास्टिक के गेंदों से खेलो और जीतो प्रतियोगिता कराई गई। फ्लाइंग डिस्क को गोले से बाहर पार करने की प्रतियोगिता में जुबेर अली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान अमित कुमार व कुंदन सिंह को मिला। समर कैंप संचालक अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि 82 बच्चे मौजूद रहे। कंपोजिट विद्यालय चांदपुर तरहर में पल्लवी व बबिता ने स्कूली बच्चों को योगाभ्यास कराया।
कंपोजिट स्कूल माधवगंज में शिक्षामित्र अनामिका पांडेय ने छात्राओं को ढोलक व हारमोनियम बजाने की जानकारी दी। सहायक अध्यापिका ऊषा वर्मा ने बताया कि एजुकेट गर्ल्स संस्था से आए सौरभ तिवारी व केसरी नंदन द्विवेदी की टीम ने छात्रों की कबड्डी सहित अन्य गतिविधियां कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें