फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एसडीएम के तबादले की मांग को लेकर बिफरे वकील, प्रदर्शन

Sat, 24 May 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। एसडीएम की कार्यशैली से नाराज अधिवक्ताओं ने शनिवार को तहसील परिसर व न्यायालय में प्रदर्शन कर एसडीएम हटाओ, तहसील बचाओ के नारे लगाए। इसके बाद बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्यामधर शुक्ल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल करनैलगंज बस स्टॉप पर पहुंचा, जहां नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इसमें एसडीएम के स्थानांतरण और उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कराकर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान अधिवक्ता व कवि वीरेंद्र कुमार बेतुक ने एसडीएम पर तीखा व्यंग्य किया। इस मौके पर पवन शुक्ल, प्रताप बली सिंह, त्रिलोकीनाथ तिवारी, धर्मेंद्र मिश्र, संजय मिश्र, वीरेंद्र तिवारी, सत्यनारायण सिंह, हृदय नारायण मिश्र, शिव शंकर मिश्र आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें