फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसकनवा क्रय केंद्र पर गन्ना समिति के सचिव में ने पकड़ी घटतौली

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बभनान चीनी मिल के मसकनवा क्रय केंद्र पर मनकापुर गन्ना समिति के सचिव ने किसान की शिकायत पर बृहस्पतिवार को एक क्विंटल चार किलो की घटतौली पकड़ी है। सचिव ने इसकी रिपोर्ट सहायक चीनी आयुक्त को भेजी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी आनंद तिवारी ने बुधवार शाम बभनान चीनी मिल ले जाने से पहले मछमरवा गांव के समीप धर्मकांटा पर अपनी गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की तौल कराई तो कुल वजन 30 क्विंटल 35 किलो था। मगर जब बभनान चीनी मिल के मसकनवां गन्ना क्रय केंद्र पर तौल कराई तो 29 क्विंटल आठ किलो निकला।
जिस पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे मनकापुर समिति के सचिव विक्रम बहादुर सिंह ने गन्ने की तौल अपने सामने कराई तो एक क्विंटल चार किलो कम निकला। सचिव विक्रम बहादुर सिंह ने बताया कि तौल के दौरान एक क्विंटल चार किलो का अंतर पाया गया है। जिसकी रिपोर्ट सहायक चीनी आयुक्त को भेज दी गई है।
विज्ञापन

वहीं बभनान चीनी मिल के महाप्रबंधक पवन चतुर्वेदी ने बताया कि कृषकों की उपस्थिति में कांटा जांच करके ही तौल प्रारंभ की है। कृषक ने कांटा जांच से पहले ही गाड़ी कांटे पर चढ़ा दी थी। जिससे तौल में कुछ अंतर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें