फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में महिला समेत किशोर ने फंदे पर लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। छप्परतल्ला गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला समेत एक किशोर ने फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है। कौड़िया थाना क्षेत्र के छप्परतल्ला गांव की रहने वाली गुड़िया (34) पत्नी मनोज कुमार ने बुधवार की रात अपने घर के एक कमरे में छत के हुक से साड़ी के सहारे लटककर जान दे दी। गुड़िया के श्वसुर नकछेद ने कमरे में बहू का शव लटकता पाया तो शोर मचाया।
विज्ञापन

वहीं, इसी गांव के रहने वाले लोटन के पौत्र पिंटू (17) पुत्र कमलेश का शव गांव के बाहर पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला। दोनों परिवार के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची कौड़िया पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमॉर्टम को भेजा है। थानाध्यक्ष कौड़िया प्रबोध कुमार ने बताया कि महिला और किशोर के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक गांव के कुछ लोगों को हो गई थी। बदनामी के डर से दोनों ने जान दी है। सीओ करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें