फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मेडिकल कॉलेज में हुआ सफल कूल्हा प्रत्यारोपण

Wed, 26 Mar 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी का मेडिकल कॉलेज में सफल कूल्हा प्रत्यारोपण किया गया। बुजुर्ग सहजराम 10 साल बाद फिर पैरों से चलने लगे।मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती धानेपुर के बगुलही निवासी सहजराम को दोनों कूल्हों के जोड़ोें में गंभीर समस्या थी।
विज्ञापन

वह पिछले 10 वर्षों से बैशाखी के सहारे चलते थे। फरवरी में आर्थो सर्जन डॉ. अरुण मिश्र व उनकी टीम ने मरीज का सफल कूल्हा प्रत्यारोपण किया। करीब एक महीने बाद मरीज पैरों से चलने लगा। प्राचार्य ने बताया कि अब गंभीर हड्डी मरीजों का मुफ्त में सफल उपचार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें