फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल तक जमा कर दें ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान (गोंडा)। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से संबद्ध महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का वर्ष 2019-20 की मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 15 अक्तूबर से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रारंभ किया गया है, जबकि अंतिम तिथि 23 नवंबर निर्धारित है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि आगामी फरवरी माह से मुख्य परीक्षा कराया जाना प्रस्तावित है। जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। परीक्षार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 15 अक्तूबर से 23 नवंबर तक तिथि निर्धारित किया गया है। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सत्यापित किए गए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र का परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद कोई शुल्क जमा नहीं किया जाएगा।
विद्यार्थियों को आवेदन पत्र का प्रिंट तीन प्रतियों में निकालना होगा, जबकि प्रिंट किए गए आवेदन पत्र की तीनों प्रतियों पर विद्यार्थी हस्ताक्षर करने के बाद महाविद्यालय में निर्धारित शुल्क के साथ दो प्रति में जमा करना होगा व एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें। मुख्य परीक्षा 2020 में परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सीसीटीवी का होना अनिवार्य किया है। जिसके लिए महाविद्यालयों को सीसीटीवी का ऑडियो, वीडियो, यूजर आईडी व ऑपरेटर का मोबाइल नंबर 18 नवंबर तक पोर्टल एवं कार्यालय को उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

मानक न पूरा करने वाले महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज बभनान के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार शुक्ल व परीक्षा प्रभारी डॉ एसके पांडे ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने को लेकर विद्यार्थियों को सहूलियत के लिए सभी सूचनाएं सूचना पट्ट पर चस्पा करा दिया गया है। साथ ही परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें