फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने खेलों में लहराया परचम

Mon, 11 Jan 2016 11:28 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रघुकुल महिला विद्यापीठ में आयोजित युवा महोत्सव में दूसरे दिन सोमवार को क्रिकेट, रस्साकसी, बास्केट बाल सहित अन्य खेलों में बीएससी की छात्राओं ने अपनी योग्यता का परचम लहराया।
विज्ञापन


रघुकुल महिला विद्यापीठ सभागार में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह व लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के प्रवक्ता आरबी सिंह बघेल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। छात्राओं ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी।

डीडीओ यशवंत सिंह ने कहा कि युगदृष्टा स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत बनाने के लिये युवाओं की सबसे अधिक जिम्मेदारी है। उन्होंने भी युवाओं को यह प्रेरणा दी थी कि भारत को स्वर्णिम युग में लाने के लिये वे पूरी शक्ति के साथ जुट जाएं। ऐेसे में वर्तमान परिवेश में स्वामी जी के विचारों की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि आरबी सिंह बघेल ने कहा कि विश्व में भारत सबसे युवा देश है। युवा अगर यह संकल्प ले लें तो भारत को पुन: विश्व गुरू बनने से दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती।

महाविद्यालय के निदेशक महेंद्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता केके श्रीवास्तव व राजा बाबू गुप्ता ने क्रिकेट प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर खेल की शुरूआत की।

मैच में बीएससी की टीम ने लगातार दो बार विजय हासिल की। अर्पिता पाठक दो अर्धशतक लगाकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में मैन ऑफ  द मैच रहीं। साथ ही बीएससी टीम की कप्तान खुशबू खान भी दोनों मैचों में अविजित रहीं।

क्रिकेट मैच के बाद लंबी कूद, बास्केटबाल, रस्साकसी, 100 मीटर दौड़ व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता भी हुई। इसमें भी बीएससी की छात्राओं ने ही जीत हासिल की।

समारोह के दूसरे दिन कार्यक्रमों का समापन महाविद्यालय के निदेशक महेंद्र सिंह ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य नवनीत कुंवर श्रीवास्तव ने बताया कि 12 जनवरी को मेधावी व विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राओं व उत्कृष्ट कार्य के लिये छात्राओं को पुरस्कृत किया जएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें