फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास की कार्यशाला में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में इतिहास पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव ने किया। इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मौसमी सिंह ने मध्यकालीन इतिहास में मुगलकाल के शासन पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। प्राचार्या ने भारत में इतिहास के भौगोलिक स्वरूप के बारे में विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

पोस्टर स्पीच प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की शगुन श्रीवास्तव को प्रथम पुरस्कार, बीए द्वितीय वर्ष की प्राची मिश्रा को द्वितीय पुरस्कार तथा बीए प्रथम वर्ष की कृतिका श्रीवास्तव एवं ध्वनि मोटवानी को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
ऐतिहासिक इमारत माडल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार बीए द्वितीय वर्ष की प्रियंका तिवारी को, द्वितीय पुरस्कार बीए प्रथम वर्ष की अंजली श्रीवास्तव को तथा तृतीय पुरस्कार बीए तृतीय वर्ष की कीर्ति वर्मा को प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल मेें रंजना बन्धु, डॉ. नीलम छाबड़ा तथा डॉ. हरप्रीत कौर शामिल रही। कार्यक्रम में डॉ. मनीषा पाल, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. आशु त्रिपाठी, अनु उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें