फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौरहरा स्कूल के छात्रों को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

विज्ञापन
गोंडा के करनैलगंज में आयोजित राज्य स्तरीय कामिक्स चित्रण प्रतियोगिता में सम्मानित बच्चों के सा? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। स्मार्ट स्कूल धौरहरा के छात्रों को प्रदेश के बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक गणेश कुमार, सहायक शिक्षा निदेशक अब्दुल मुबीन ने सम्मानित किया। राज्य स्तर पर आयोजित हुए कॉमिक्स प्रतियोगिता में स्कूल के छात्रों ने बाजी मारी थी।
विज्ञापन

पूरे प्रदेश से चयनित 34 छात्रों में अकेले 7 बच्चे धौरहरा स्कूल से हैं। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में छात्र हर्षित ने सभी को कहानी सुनाई। कहानी सुनकर अधिकारी खुश हुए। सम्मानित होने वाले छात्रों में अरुण कश्यप, मनीष, हर्षित, मोनू यादव, महिमा गुप्ता, अफसरी बानो, रूही राजपूत विजेता रहे। कार्यक्रम में रामकुमार सिंह व पप्पू कुमार उपस्थित रहे।
इस उपलब्धि पर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक विनय मोहन वन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की है। अधिकारियों ने कहाकि यह पुरस्कार पूरे गोंडा जिले में क्रांति लाएगा और सभी छात्रों को लाभ पहुंचाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का परिणाम सुनकर अभिभावक भी खुश हुए। सभी ने विद्यालय के अध्यापकों को धन्यवाद दिया। अशोक सिंह, विवेक सिंह, देवेंद्र सिंह, याकूब सिद्दीकी, रामानंद जायसवाल, अर्जुन सिंह, आशुतोष मिश्र, दिनेश सिंह ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें