उच्च प्राथमिक विद्यालय धानेपुर में छात्रों की विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते अतिथि। - संवाद
धानेपुर (गोंडा)। उच्च प्राथमिक विद्यालय धानेपुर के विद्यार्थियों ने सोमवार को अगस्त्या फाउंडेशन के तत्वावधान में विज्ञान प्रदर्शनी लगी। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के माॅडल की सराहना हुई। प्रदर्शनी में अवधेश यादव व मनीष यादव प्रथम रहे। साक्षी शर्मा, कोमल तिवारी को द्वितीय स्थान तथा आयुष शर्मा व वैभव लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहीं। इन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों ने बेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट वर्किंग वाटर, बैलेंस डाइट, सेव वाटर, डेंसिटी, प्रेशर मॉडल, वाटर हीटर, सूक्ष्मदर्शी, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, सोलर लाइट, हाइड्रोलिक लिफ्ट, इलेक्ट्रिक बजर, पवन चक्की सहित 14 मॉडल बच्चों ने प्रस्तुत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष उमा देवी व बृजभूषण वर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा बच्चों के माॅडल को सराहा। वहीं प्रदर्शनी में बेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट वर्किंग वाटर को प्रथम, बैलेंस डाइट को द्वितीय तथा सेव वाटर प्रोजेक्ट को तृतीय स्थान मिला। इसके साथ ही एक छात्र ने वायु मंडलीय दाब के उदाहरण के लिए पानी भरे एक गिलास का मुंह चलनी से बंद कर उल्टा कर दिया, लेकिन पानी नहीं गिरा। जिसे देख लोग आश्चर्य चकित रह गए और इस प्रोजेक्ट को खूब सराहा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिप्रसाद वर्मा को सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षक राकेश कुमार यादव, सेवानिवृत शिक्षक वीरेंद्र यादव, बेबी सोनी आदि रहे।