फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छात्रों ने की फीस रेगुलेशन बिल की मांग

Sun, 08 Jun 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सिंचाई डाक बंगले में हस्ताक्षर अ​भियान चलाते छात्र पंचायत के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन 
विज्ञापन
गोंडा। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के बैनर तले जुटे छात्रों ने निजी स्कूलों के शोषण से बचाने के लिए फीस रेगुलेशन बिल लाने की मांग सरकार से की है। इस मुद्दे पर शनिवार को छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने सिंचाई विभाग डाक बंगला में देवीपाटन मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न अभियानों की समीक्षा की तथा बिल के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि पूरे प्रदेश में निजी स्कूल संचालक शुल्क वसूली में मनमानी कर अभिभावकों का शोषण कर रहे हैं। फीस के साथ ही कॉपी-किताब व ड्रेस भी निर्धारित दुकान पर ही महंगे दामों में खरीदने को विवश किया जाता है। इससे बचाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर निजी स्कूलों के लिए फीस रेगुलेशन बिल लाने की मांग की गई है। इस दौरान गोंडा के जिलाध्यक्ष धमेंद्र शुक्ल, श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष कीर्तिवर्धन तिवारी व बहराइच के जिलाध्यक्ष सार्थक के साथ रंजीत पांडेय, प्रिंस गुप्ता, प्रांजल मिश्रा, शुभम तिवारी, गोलू तिवारी, आलोक कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें