फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने में छात्रों का छूट रहा पसीना

Fri, 03 Jan 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के एलबीएस पीजी कॉलेज में छात्रों की बायोमीट्रिक अटेंडेंस के लिए संसाधन नाकाफी हैं। परीक्षा के बीच अभ्यर्थियों को उपस्थिति दर्ज करने के लिए घंटों कतार में खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है। बावजूद इसके कॉलेज प्रशासन सुविधा बढ़ाने पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


छात्रों ने बताया कि परीक्षा के बीच कॉलेज परिसर में छात्रवृत्ति विभाग के सामने घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। छात्रों को नियंत्रित करने के लिए गार्ड लगा दिए गए, मगर संसाधनों को बढ़ाने के लिए कोई कवायद नहीं की गई है। ऐसे में उन्हें भीषण ठंड में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार प्राचार्य से छात्र शिकायत दर्ज करा चुके हैं, बावजूद इसके ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
छात्रवृत्ति विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. अवधेश वर्मा ने बताया कि पिछड़ा व अल्पसंख्यक वर्ग को छोड़कर समाज कल्याण विभाग से मिलने वाले सामान्य व एससी-एसटी वर्ग के करीब चार हजार छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य किया गया है। इसमें से रोजाना करीब 300 छात्रों का ही बाॅयोमीट्रिक हो पा रहा है। सर्वर की दिक्कत के चलते छात्रों को इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मायूस होकर लौट रहे छात्र-छात्राएं


कर्मचारियों ने बताया कि संसाधन और सर्वर की दिक्कतों के चलते रोजाना करीब 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को मायूस लौटना पड़ रहा है। सबसे अधिक सुबह 10 से 12 बजे के बीच सर्वर से मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। छात्रवृत्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भारी दबाव से सर्वर में दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से जल्द संपर्क किया जाएगा।


साइंस कैंपस में आयोजित होगा कैंपस प्लेसमेंट

एलबीएस पीजी कॉलेज के विज्ञान परिसर में शनिवार को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। परिसर प्रभारी प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि इसके लिए जुबिलेंट फूड्स वर्कस लिमिटेड की ओर से 200 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। विज्ञान परिसर के सेमीनार हाॅल में सुबह 10 बजे से 18 से 27 आयुवर्ग के अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं, साक्षात्कार के आधार पर इच्छुक अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें पिछले चार साल 2021- 24 के बीच स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाले अभ्यर्थियों के अलावा अंडर ग्रेजुएट (यूजी) और पोस्टग्रेजुएट (पीजी) के अभ्यर्थी को कैंपस प्लेसमेंट में शामिल किया जाएगा।




बाॅयोमीट्रिक के लिए जल्द बढ़ाए जाएंगे संसाधन


एलबीएस के प्राचार्य प्रो. आरके पांडेय का कहना है कि पहली बार छात्रों के लिए बायोमीट्रिक अनिवार्य किया गया है। ऐसे में छात्र-छात्राओं की बायोमीट्रिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द संसाधन बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें