गोंडा के विकासभवन में सीडीओ को ज्ञापन देते एनएसयूआई के पदाधिकारी।
- फोटो : GONDA
गोंडा। जिले के हजारों छात्रों की छात्रवृत्ति रोकने पर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ शुक्ला के नेतृत्व में छात्रों ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। विकास भवन मे प्रदर्शन करके सीडीओ महोदय को मांगपत्र दिया गया। बताया जा रहा है इंटर कॉलेजों एव महाविद्यालयों के हजारों छात्रों का अनावश्यक रूप से छात्रवृत्ति डाटा डिफाल्टर सूची मे डाल दिया गया है। जिसके कारण छात्र-छात्रा रोजाना विकास भवन के चक्कर लगा रहे हैं।
जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा हजारों छात्रों को विभागीय अधिकारी अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं, छात्रवृत्ति रोकने के कारण पर साक्ष्य सहित प्रार्थना पत्र देने के बाद भी उनका डाटा फारवर्ड नहीं किया जा रहा है। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अपने कार्यालय मे बैठ नही रहे हैं। अभिषेक तिवारी एवं अविनाश सिंह ने कहा कि छात्र अपनी पढाई छोड़कर रोजाना 30 से 40 किलोमीटर से आकर विकास भवन मे कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। विनय यादव ने कहा कि समाज कल्याण मंत्री का गृह जनपद होने के बाद भी नही छात्रों को अपनी छात्रवृत्ति के लिए भटकना पड़ रहा है और विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों छात्रों की सुनवाई नही की जा रही है।
छात्रों ने एक सप्ताह का समय देते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह मे छात्रवृत्ति समस्या का निवारण नही किया गया तो 20 जनवरी को छात्र सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में प्रदीप चतुवेदी, राघवेन्द्र सिंह, विशाल सिंह राठौर, शिवम यादव, आमिर खान,पवन दूबे, अंकित सिंह, विशाल वर्मा, राहुल चौबे, विक्रान्त सिंह, इरशाद अहमद, नितिन कुमार, रवि कनौजिया, राजकुमार तिवारी, मनोज भट्ट, अंकित राए आदि शामिल रहे।