फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म

Fri, 12 Jun 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एक युवक ने छात्रा से दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पीड़ित छात्रा ने अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की। एडिशनल एसपी ने थानाध्यक्ष धानेपुर को मामले में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र की रहने वाली एक युवती धानेपुर थाना क्षेत्र के एक कॉलेज में स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा के मुताबिक दो माह पहले कस्बा धानेपुर के रहने वाले एक युवक ने उसके मोबाइल पर फोन किया। उसने कहा कि वह उसे और उसके परिवार को जानता है।

वह भी उसी की जाति का है। युवक ने कहा कि वह मोबाइल फोन की एक कंपनी में कर्मचारी है और माह में 25 हजार रुपये कमाता है। युवक ने उससे शादी करने को कहा। युवक ने फोन पर मां से बात भी कराई। छात्रा ने बताया कि युवक ने उसे आठ मई को फोन किया। उसने कहा कि उसकी मां उससे मिलना चाहती है।
विज्ञापन


इसके बाद सुबह दस बजे वह कॉलेज पहुंची तो युवक गेट पर खड़ा था और मां से मिलवाने के बहाने उसे बाइक पर बिठाकर विसुही पुल के रास्ते पूर्व की ओर जंगल में ले गया और धमकाकर उससे दुष्कर्म किया। छात्रा ने बताया कि दुष्कर्म के दौरान ही युवक ने मोबाइल फोन से उसकी फोटो खींची और वायस रिकॉर्ड की।

उसने धमकी दी कि अगर किसी से दुष्कर्म के बारे में बताया तो फोटो और वायस रिकॉर्ड सार्वजनिक कर देगा। छात्रा ने मामले में थाना धानेपुर में तहरीर दी। मगर पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। छात्रा ने गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की। एएसपी ने थानाध्यक्ष धानेपुर को मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें