नवाबगंज में गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर गुरुवार को ट्रक की टक्कर लगने से स्कूल जा रहे छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने चालक व वाहन को कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर धुसवा निवासी दूधनाथ यादव का 10 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण पास के स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता था।
वह गुरुवार को स्कूल के लिए जा रहा था। गांव के पास रास्ते में आ रहे एक ट्रक की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फैजाबाद के अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ राम नगीना ने बताया कि वाहन का कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।