फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गले में चारा मशीन का सरिया धंसने से छात्र की मौत

Tue, 24 Feb 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
माधोपुर। कटरा बाजार के बिकरवा में रविवार को हृदय विदारक हादसे में आठ वर्षीय मासूम की जान चली गई। कंपोजिट स्कूल में कक्षा दो का छात्र आर्यन घर के पास साथियों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पास में रखी चारा काटने वाली मशीन से टकरा गया और असंतुलित होकर गिर पड़ा। इसी दौरान मशीन उसके ऊपर गिर गई और हत्थे का सरिया उसके गले में धंस गया। घटना के बाद परिजन बदहवास आर्यन को लेकर अस्पताल के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। गांव में यह खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। मासूम की मौत से हर आंख नम है।
विज्ञापन


मृतक आर्यन के पिता दशरथ गोस्वामी रोजी-रोटी के सिलसिले में सूरत में रहते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही वह हवाई जहाज से लौटे। आर्यन की मां अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। चार भाई-बहनों आनंद, आदर्श और आराधना में आर्यन तीसरे नंबर पर था। चंचल स्वभाव का आर्यन घर का लाडला था। अचानक हुई उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें